क्या करता है सीडीएससीओ
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सीडीएससीओ दवाओं के अनुमोदन, क्लीनिकल परीक्षणों के संचालन, दवाओं के लिए मानक निर्धारण, देश में आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर नियंत्रण और विशेषज्ञ प्रदान करके राज्य औषधि नियंत्रण संगठनों की गतिविधियों के समन्वय के लिए जिम्मेदार है। सीडीएससीओ, राज्य नियामकों के साथ रक्त और रक्त उत्पादों, आईवी तरल पदार्थ, वैक्सीन और सेरा जैसी महत्वपूर्ण दवाओं की कुछ विशेष श्रेणियों के लाइसेंस देने के लिए संयुक्त रूप से जिम्मेदार है।
ये भी पढ़ें...Haridwar Crime: रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
इन स्थानों पर हैं सीडीएससीओ की प्रयोगशालाएं
देशभर में सीडीएससीओ सात केन्द्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशालाएं कार्य कर रही हैं। जो कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, चंडीगढ़, कसौली और हैदराबाद में स्थित हैं। इन प्रयोगशालाओं में दवाइयों की जांच होती है।
सीडीएससीओ के जोनल कार्यालय के लिए एम्स से जगह मांगी गई थी। फार्माकॉलोजी विभाग में जगह उपलब्ध कराई है। यहां सीडीएससीओ का जोनल कार्यालय संचालित हो रहा है। - प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश