फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फिसला, छत पर जा अटका

Wed, 18 Feb 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश में सिमल के पेड़ पर चढ़कर फूल तोड़ रहा एक व्यक्ति दो मंजिला इमारत की छत पर जा गिरा। घटना से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने राहत बचाव कर उसे बमुश्किल छत से नीचे उतारा और घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से फिसला
फायर कर्मियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर टीएचडीसी में कार्यरत उपेंद्र जखमोला (55) मनेरीभाली- टीएचडीसी कॉलोनी में सिमल के पेड़ पर चढ़कर सिमल के फूल तोड़ रहे थे, इसी बीच संतुलन बिगड़ने से पेड़ से सटे दो मंजिला इमारत की छत पर जा गिरे।
विज्ञापन


दरवाजा था लॉक
बताया जा रहा है कि छत पर गिरने से वह घायल हो गए। जिस छत पर गिरे थे, उसका दरवाजा लॉक था। लोगों को कुछ नहीं सूझा तो दमकल कर्मियों को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर छत पर घायल जखमोला को बमुश्किल नीचे उतारा। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें