कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के निदेशक सुरेंद्र सिंह मेहरा ने शुक्रवार को बिजरानी में पत्रकार वार्ता की। बताया कि नई गणना के अनुसार बाघों के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
इस कारण वन्यजीवों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पार्क प्रशासन भी मुस्तैद हो चला है। इसके लिए पांच सौ मीटर उड़ने वाला हाइपावर ड्रोन के साथ ही दो कुत्ते भी मंगवाए गए हैं। फिलहाल इन कुत्तों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
निदेशक मेहरा ने बताया कि इस बार पार्क प्रशासन ने खुद ही कैमरा ट्रैप लगाकर बाघों की गणना की है। इसलिए एक माह के अंदर बाघ गणना के रिजल्ट आ जाएंगे। इसमें बाघों के बढ़ने के संकेत मिले हैं।
न्होंने बताया कि पार्क में कौन सा बाघ कहां, क्या कर रहा है इसकी जानकारी भी विभाग रख रहा है। इसके लिए एनटीसीए, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के माध्यम से एक प्रोजेक्ट लांच हुआ था।