फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल बनवाना है तो यहां चले आईए, ऑनलाइन परीक्षा के लिए नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

Fri, 14 Jun 2019 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

चार पहिया और भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 15 जून से टेस्ट देहरादून के झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में होंगे।

विज्ञापन


जबकि दोपहिया वाहनों का टेस्ट आरटीओ में ही होगा। इससे आवेदकों को शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ में भटकना नहीं पड़ेगा। ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन

इतने रुपए भी देने होंगे

वहीं, चार पहिया और भारी वाहनों के लाइसेंस के लिए चालकों को परीक्षण के दौरान आईडीटीआर की ओर से वाहन उपलब्ध कराने पर 200 रुपये व इन पर 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।

परीक्षण के दौरान आवेदक खुद का वाहन लाते हैं तो 100 रुपये व जीएसटी देना होगा। आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि यहां भारी भीड़ को देखते हुए टेस्टिंग की व्यवस्था झाझरा में की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें