फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में सवार 29 तीर्थयात्रियों की अटक गई सांसे, जब पता लगा नशे में धुत है ड्राइवर, फिर...

Mon, 04 Sep 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
drunk bus driver
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगोत्री जा रही निजी ट्रैवल्स की एक बस का चालक 29 यात्रियों की जान जोखिम में डाल शराब के नशे में धुत होकर बस दौड़ाता रहा। 
विज्ञापन


जांच में बस चालक के सामान्य से चार गुना अधिक शराब सेवन करने की सूचना मिलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिर क्या हुआ जानिए, पूरा घटनाक्रम...
 
सोमवार सुबह हरिद्वार से बंगलौर और आंध्र प्रदेश के 29 यात्रियों के एक दल को लेकर प्राईवेट ट्रैवल्स की बस संख्या यूके 08 पीए-0050 गंगोत्री के लिए चली। इस दौरान एआरटीओ टिहरी ज्योतिशकर मिश्र ऋषिकेश-धरासू राजमार्ग पर फकोट में रूटिन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों की सांसे अटक गई

drunk bus driver
इसी दौरान तीर्थयात्रियों की उक्त बस वहां पर पहुंच गई। एआरटीओ ने बस को रूकवाया तो चालक के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। इस पर उन्होंने अल्कोहल मीटर से जांच की तो पता चला कि चालक ने सामान्य से चार गुना अधिक शराब का सेवन किया था।

इसकी जानकारी लगते ही कुछ देर के लिए यात्रियों की सांसे थम गई। जिस पर एआरटीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक का लाइसेंस और ग्रीन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके साथ ही चालक देंवेंद्र लाल पुत्र मोहन लाल शीशमझाडी मुनिकीरेती को गिरफ्तार कर चंबा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। चंबा पुलिस थाने से बताया गया कि आरोपी वाहन चालक को मंगलवार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें