फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने से साऊदी अरब में फंसा युवक सकुशल भारत लौटा, आपबीती पढ़कर भावुक हो जाएंगे

Mon, 04 Sep 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से साउदी अरब में फंसे अगस्त्यमुनि ब्लाक के गड़ोरा गांव निवासी लाभ सिंह की सकुशल घर वापसी हो गई है। वापस लौटकर लाभ ने जो आपबीती सुनाई उसे पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे। 
विज्ञापन


परिजनों ने इसके लिए पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद डा. निशंक व विदेश मंत्री का आभार व्यक्त किया है। एचआर इंटरनेशनल ओवरसीज मैन पावर कंसल्टेंट नई दिल्ली के जरिए लाभ, मार्च माह में साउदी अरब पहुंचा था। एक माह तो ठीक गुजरा, लेकिन बाद उसे धमकाया गया और फिर बंधक बना दिया गया।

कोई खबर नहीं होने पर परिजनों ने उसके दिए नंबर पर संपर्क करना चाहा, लेकिन बात नहीं हो पाई।  बीते अगस्त माह में पीड़ित ने फेसबुक पर आपबीती पूर्व प्रधान व हरिद्वार सांसद कार्यालय के प्रभारी राजेश कुंवर से साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत वापस लौटने के नाम पर मोटी धनराशि मांगी

​इस पर, कुंवर ने पूर्व सीएम को स्थिति से अवगत कराया। सांसद पोखरियाल ने बिना देरी किए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मामले को लेकर बात की। इसके बाद विदेशी मंत्री ने भी तत्काल सउदी अरब के विदेशमंत्री व वहां मौजूद भारत के राजदूत से बातचीत कर युवक की रिहाई के लिए कहा।

डा. निशंक व विदेश मंत्री के सार्थक प्रयास से एक सप्ताह पूर्व युवक को साउदी अरब से भारत भेज दिया गया, जो चार दिन पूर्व अपने घर गड़ोरा गांव पहुंच गया है। उसने बताया कि उसे वहां जान से मारने की धमकी और भारत वापस लौटने के नाम पर मोटी धनराशि मांगी जा रही थी।

ऐसे में वहां निरंतर जान का खतरा बना था। फोन पर भी बात करना संभव नहीं हो पा रहा था, क्योंकि कॉल डिटेल चेक कर रहे थे। युवक और उसके परिजनों ने डा. निशंक व केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें