फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंशन में जहर खाकर दौड़ाई कार, कईयों की जान पर बनी

Wed, 20 Jan 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के सहारनपुर चौक के पास टैक्सी ड्राइवर के जहर खाने के बाद सड़क पर कार दौड़ाने से सनसनी फैल गई। उसे पहले दून अस्पताल फिर सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि खबर यह फैली थी कि कार का पीछा करने पर जहर खाया है। पुलिस का दावा है कि लेन-देन के विवाद में चालक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


नेहरू कालोनी के मोहकमपुर निवासी टैक्सी चालक सरदार रणबीर सिंह मंगलवार रात शराब पीने के बाद कार दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसने जहर का सेवन कर लिया। असंतुलित होकर गाड़ी चलाने पर उसे सहारनपुर चौक पर रोका गया। इसी बीच रणबीर सल्फास की गोली खाने लगा तो सीपीयू के जवानों ने उसके हाथ से सल्फास छीन लिया।

पुलिस टीम उसे लेकर दून अस्पताल ले गई। जहां पर परिजनों को बुला लिया गया। बाद में उसे सिनर्जी अस्पताल में रेफर किया गया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो पुलिस अधिकारियों ने उससे बात की।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

उधारी से तनाव में था ड्राइवर...

एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि रणबीर सिंह ने किसी से 16 हजार रुपये उधार लिए थे, जो ब्याज लगाकर 40 हजार रुपये कर दिए है। इसी बात के तनाव में पहले शराब का सेवन किया। बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

उधर एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल का कहना है कि कंट्रोल रुम से सूचना मिलने के बाद सीपीयू की टीम सहारनपुर चौक पहुंची थी। खबर यह थी कि एक व्यक्ति कार को सड़क केबीचोबीच लिए खड़ा है। पुलिस ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने  फिर से जहर खाने का प्रयास किया था।

पेट्रोल पंप पर झगड़ा, तीन हिरासत में
वहीं दून में रायपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तीन युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट से हंगामा हो गया। शोर लूटपाट का मच गया। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने उसे नकार दिया। तीनों आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में बताए गए है।

रायपुर क्षेत्र में मंगलवार रात को तीन युवकों ने एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर सेल्समैन से मारपीट कर दी, जिससे हंगामा हो गया। खबर पेट्रोल पंप पर लूट की आई।

हरकत में आई पुलिस ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दोनों साथियों को बाद में थाने बुलवा लिया। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि सुबह के समय एक युवक से सेल्समैन से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर मारपीट की गई है। तीनों आरोपी हिरासत में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें