फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में करंट उतरने से चालक की मौत

Sun, 09 Feb 2014 11:03 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी गांव के पास हाईवे किनारे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में करंट उतर आया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर को हल्का झटका लगा।
विज्ञापन


पढ़ें,ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'

माना जा रहा है कि सड़क से नीचे उतारते समय कंटेनर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया।

हाईटेंशन लाइन की जद में आया कंटेनर
शनिवार देर रात हरिद्वार की तरफ से दो बड़े कंटेनर रुड़की की तरफ आ रहे थे। रात करीब 11 बजे एक लोडर टैंपो की वजह से सड़क पर जाम लगा था।

पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

इसी बीच एक कंटेनर चालक सड़क किनारे से होकर वाहन निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में कंटेनर आ गया, जिससे कंटेनर में करंट उतर गया और चालक मलकीत सिंह पुत्र बूटा सिंह (38) निवासी तरणतारण पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई।

हेल्पर को भी लगा झटका
कंटेनर में सवार हेल्पर पवन सिंह निवासी राजस्थान को भी हल्का झटका लगा। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें