यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर छटांगा के पास स्कूटी को बचाने के चक्कर में एक यात्रा बस के अगले टायर सड़क से बाहर निकल गए और बस खाई में लटक गई।
बस में करीब 35 से 40 के बीच यात्री सवार थे जो राजस्थान से चारधाम यात्रा के लिए यहां पहुंचे थे। जबकि गाड़ी मार्ग के बीच में फंसने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे तक बाधित रहा।
दरअसल सुबह आठ बजे एक यात्रा बस यमुनोत्री की तरफ जा रही थी कि तभी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में छटांगा के पास सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने बस को बाहर की ओर निकाल दिया। इतने में गाड़ी के अगले टायर सड़क से बाहर की ओर लटक गए।