फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर गांव तक पहुंचाई पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। कालसी विकासखंड के पानुवा गांव के लोगों ने सिस्टम को आइना दिखाते हुए गांव तक करीब तीन किमी लंबी पेयजल लाइन बिछा दी। इस पर आने वाले खर्च का वहन ग्रामीणों ने स्वयं किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर तीन किमी लंबी लाइन पगारा खड्ड से पानुवा गांव तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया था। करीब 20 दिन श्रमदान करने के बाद लाइन को गांव और छानियों तक पहुंचाया गया। इससे ग्रामीणों को गर्मियों में पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। ग्रामीण चमन सिंह राठौर, रण सिंह राठौर, अतर सिंह राठौर, कांति राम, बलबीर राठौर, जयपाल सिंह और राजेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के साथ-साथ नुवाणा, भादरा और नावा आदि छानियों तक पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि गांव के सात परिवारों ने 20-20 हजार रुपये एकत्र किए और स्वयं श्रमदान कर गांव तक पानी की लाइन बिछा दी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कई बार विभाग और शासन प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें