फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लापुर में एक हफ्ते से पेयजल की किल्लत, निजी टैंकरों से काम चला रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के शुक्लापुर में पिछले एक हफ्ते से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। लोग अपने निजी टैंकर मंगाकर किसी तरह से काम चला रहे हैं। कई बार पेयजल निगम से शिकायत के बाद भी निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मेहूंवाला कलस्टर योजना शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सदस्य और स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्लापुर में एक हफ्ते से लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। रात को एक बजे मात्र आधे घंटे के लिए पानी खोला जा रहा है। इसके बाद लोगों के घरों में पानी नहीं आ पा रहे हैं। इससे लोगों के अंडरग्राउंड और और ओवरहेड नहीं भर पा रहे हैं। मजबूरन लोगों को निजी टैंकर मंगाना पड़ रहा है। कई बार मौखिक और ज्ञापन के माध्यम से पेयजल निगम के ईई को समस्या अवगत कराया चुका है, लेकिन समाधान नहीं निकला है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग पेयजल मुख्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें