फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉ. विनोद शर्मा बने प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ का द्विवर्षीय अधिवेशन में कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. विनोद शर्मा ने 40 मतों से जीत हासिल की है।
शुक्रवार को ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में हुए अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी चुनाव में सहमति नहीं बनीं। इस पर मतदान से कार्यकारिणी को चुना गया। अध्यक्ष पद पर डॉ. विनोद शर्मा और महासचिव पद पर डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं डॉ. डिंपल रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डॉ. नवीन पांगती, सचिव डॉ. रुषमा आर्या, सह कोषाध्यक्ष डॉ. फुलमिशा खातून, संगठन मंत्री डॉ. वीरेंद्र रावत, प्रचार प्रसार मंत्री डॉ. अरुण कुमार को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी एलोपैथिक विभाग के डॉ. नरेश नपलच्याल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। उनके साथ चुनाव संचालन समिति के डॉ. केके उनियाल, डॉ. सरिता जोशी शामिल रहे। संघ के अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने सभी सदस्यों को विभाग के हित में कार्य करने आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें