त्यूणी। भाजपा त्यूणी मंडल की ओर से आयोजित किए गए जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा दिया। दिनेश तोमर ने डॉ. मुखर्जी के गरीब, दलित और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद दिलाया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, रमेश डोभाल, चमन नेगी, संतपाल, भारत शर्मा, राजेंद्र नौटियाल, भानु प्रताप सिंह, मंगतराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।