फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध खनन पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। हरबर्टपुर स्थित आसन नदी के किनारे निर्माणाधीन एक रिजॉर्ट के पास अवैध खनन करके रास्ता बनाए जाने की सूचना पर खनन विभाग ने मौका मुआयना किया। विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद उप खनिज की पैमाइश करने के साथ अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टीम ने रास्ते के निर्माण में उपयोग की जा रही खनन सामग्री के संबंध में लोगोंं से पूछताछ की। टीम ने उप खनिज की पैमाइश करके रिपोर्ट जिला खान अधिकारी को प्रेषित करने की बात कही। उधर जिला खान अधिकारी ऐश्वर्य शाह ने बताया विभाग को शिकायत मिली थी कि रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें