वैकल्पिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया है। यह सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से दिया गया। उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा व हीलिंग नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।
पूर्व ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने डॉ. हरलीन कौर को यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान-पत्र में हजारों लोगों को कौशल विकास, हीलिंग और आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की सराहना की गई। डॉ. हरलीन कौर रैकी में पीएचडी और वैकल्पिक चिकित्सा में डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि रखती हैं और पिछले 23 सालों से इस क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। उनके संस्थान ने पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया है। उन्हें पहले भी कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। जिनमें ज्योतिष भूषण और दादा साहेब फाल्के वुमन अवॉर्ड प्रमुख हैं। उन्होंने इस सम्मान को देहरादून, उत्तराखंड को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे मानवता की सेवा में और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देता है।