फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. डीके सिंह बने एशियन ओलंपिक संघ स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 21 Mar 2019 12:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
डॉ. डीके सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एशियन ओलंपिक संघ में स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुना गया है। रुद्रपुर निवासी डॉ.डीके सिंह ओलंपिक से जुडे़ एशियाई देशों में स्टैटिक्स और इनफॉरमेशन एकत्र करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन


एशियन ओलंपिक महासंघ के अध्यक्ष शेख अहमद अल सवाह ने हाल ही में कई कमेटियों का गठन किया है। इसमें भारत से 12 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह को इनफॉरमेशन एंड स्टैटिक्स, भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता को कल्चरल कमेटी में जगह मिली है।

एथलीट कमेटी में सरदार सिंह, एजूकेशन कमेटी में राजिंदरन, इंटोरिज कमेटी में प्रेम चंद वर्मा, नियम कमेटी में राकेश शर्मा को रखा गया है। स्पोर्ट्स एंड इनवायरमेंटल कमेटी में आदिल सुमरीवाला, स्पोर्ट्स कमेटी में ललित भनोट, स्पोर्ट्स फॉर ऑल में आनंदेश्वर पांडेय, वीमेन स्पोर्ट्स में सुनैना कुमारी, अंतरराष्ट्रीय संबंध कमेटी में रामचंद्रन, मीडिया स्टैंडिंग कमेटी में मो. मुश्ताक अहमद और पीस थ्रो स्पोर्ट्स कमेटी में ओंकार सिंह को सदस्य चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें