फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: एनी डेस्क डाउनलोड कराया फिर ठग लिए 1.14 लाख रुपये

Sat, 23 Jul 2022 01:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

इंदिरानगर कॉलोनी निवासी योगेश चंद निवासी की शिकायत पर केस वसंत विहार थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन खरीदारी के चक्कर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को जाल में फंसाकर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया फिर खाते से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


इंदिरानगर कॉलोनी निवासी योगेश चंद निवासी की शिकायत पर केस वसंत विहार थाने में दर्ज किया गया है। एसओ विनोद राणा ने बताया कि योगेश चंद ने पिछले दिनों मीशो वेबसाइट से कुछ सामान मंगवाया था। सात जुलाई को एक युवक डिलीवरी देने आया और ओटीपी मांगा। पीड़ित मोबाइल में नेटवर्क न होने से ओटीपी नहीं दे पाए।

ऐसे में डिलीवरी करने वाला वापस चला गया। बाद में मोबाइल पर नेटवर्क आए तो उन्होंने गूगल पर मीशो लोकल डिलीवरी एजेंसी का नंबर ढूंढा। इस दौरान एक नंबर मिला। उस पर संपर्क किया तो उठा नहीं। कटने के बाद एक कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को डिलीवरी सर्विस से जुड़ा बताया। उसने मदद का झांसा देते हुए पीड़ित से उनके बैंक खाते, यूपीआई आईडी की जानकारी ली। यह जानकारी महज पांच रुपये के भुगतान पर ली गई। इसके बाद उनके मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया।

उससे पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस लिया। इसके बाद पीड़ित के खाते से 1.14 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने अपना खाता ब्लॉक कराया तो ठगी रुकी। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी, जिसे वहां से वसंत विहार थाने भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें