Iदून वैली इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 12वीं में स्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 96% रहा, जिसमें नेहा ने 93% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं, 10वीं में स्कूल का परिणाम 100% रहा और जानवी ने 97% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय के निदेशक डॉ. संजय चौधरी और प्रधानाचार्य सूरज गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। I
Iकासीगा स्कूल के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शनI
Iबोर्ड परीक्षा में कासीगा स्कूल की मन्नत गर्ग ने 12वीं में 96%, ध्रुव सूर्येवाला 94.3%, चंद्रहास प्रताप सिंह 92.8%, हर्षिद माडम 91.8%, मैथिली अरोड़ा और कृष अग्रवाल ने 91% अंक प्राप्त किए। 10वीं में युक्ता मंडल ने 96.2%, विराट मोदी 94.2%, डॉली बगांग 94%, वत्सल सक्सेना 93.6%, यथार्थ यादव 92.8%, यश अग्रवाल 91.2% और ऋषभ डागर व ध्रुव अग्रवाल ने 91% अंक हासिल किए। विद्यालय ने छात्रों की सफलता को समग्र विकास व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। I