फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जर्मनी में पढ़ाई के लिए दून विवि के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय के छात्रों की पढ़ाई और काम करने के लिए 10 छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। इसके तहत छात्रों को जर्मनी में उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण व रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।I
विज्ञापन

Iबता दें कि तीन दिवसीय दौरे पर जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड पहुंचा है। वह यहां के छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान के लिए उनकी कौशल क्षमता को पहचान रहा है। दून विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए 10 छात्रवृत्तियों की घोषणा विवि में आयोजित गेटवे टू जर्मनी- ब्रिजिंग स्किल गैप्स, बिल्डिंग फ्यूचर्स नामक संवाद सत्र के दौरान की गई। इसमें 500 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों की शिक्षा, वीजा, यात्रा, आवास और अन्य सभी खर्चे कंपनी ही वहन करेगी। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर नौकरियों के अवसर में सफल होने के लिए भाषा दक्षता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड, जर्मनी के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
I
I
I
Iइसके तहत जर्मनी के साथ एक आशयपत्र पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। इस दौरान कौशल विकास एवं रोजगार सचिव सी. रवि शंकर, उच्च शिक्षा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा और कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल मौजूद रहीं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें