फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: 21 दिसंबर को नहीं चलेगी देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, कई ट्रेनें पहले ही हो चुक रद्द

Sat, 17 Dec 2022 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

निर्माण कार्यों के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 21 दिसंबर को निरस्त किया गया है। वहीं, ठंड के चलते देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन पहले से ही बंद है।
विज्ञापन
ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 21 दिसंबर को निरस्त रहेगा। वहीं, 22 दिसंबर को उज्जैन से देहरादून आने वाली ट्रेन भी नहीं चलेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से एक दिन के लिए ट्रेन के निरस्तीकरण के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्यों के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस का संचालन 21 दिसंबर को निरस्त किया गया है। वहीं, ठंड के चलते देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन पहले से ही बंद है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में दो दिन देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के संचालन से यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के यात्रियों को थोड़ी राहत है।

रेल नीर की जगह बेचा जा रहा अन्य कंपनियों का बोतल बंद पानी
रेलवे स्टेशन पर संचालित दुकानों के कारोबारियों द्वारा रेल नीर के बजाय अन्य कंपनियों का बोतल बंद पानी बेचा जा रहा है। यह स्थिति तब है जब रेलवे बोर्ड, मंडल मुख्यालय की ओर से रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर सिर्फ रेल नीर बोतल बंद पानी बेचने की सख्त हिदायत दी गई है। यदि कोई कारोबारी, वेंडर दूसरी कंपनियों का बोतल बंद पानी बेचता पाया जाता है तो उनके लाइसेंस भी निरस्त करने के निर्देश हैं। वहीं, मुख्य मार्ग निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि रेल नीर की कमी नहीं है। दुकानदारों, वेंडरों को पर्याप्त रेल नीर मुहैया कराया गया है। दूसरी कंपनियों का पानी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें