एसपी चौबे ने बताया कि उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां चोरी की पुष्टि हुई। चोर दुकान के ऊपर बने स्टोर के दरवाजे की चौखट काटकर अंदर दाखिल हुए। दुकान से चुराई गई दो बैटरी, इंजन आयल के 13 डिब्बे, साइड मिरर के 10, 11 आउटर रिम, दस कलच वायर और 2260 रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी यह सामान कट्टे में भरकर झाड़ियों में छिपा आए थे।
निशानदेही पर माल बरामद कर लिया गया है। उसके बाद दुकान मालिक विनीत कथूरिया को मौके पर बुलाया गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सजर अब्बास और मोहम्मद नजर का चालान कर दिया गया है। दोनों आरोपी पूर्व में विनीत कथूरिया के यहां काम कर चुके है। इस कारण उन्हें दुकान में प्रवेश करने की सटीक जानकारी थी। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
स्मैक की तस्करी में स्कूटी सवार गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कालोनी की बाईपास चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक को 8.3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम फारुख निवासी राजीव नगर बताया गया है। एनडीपीएस में चालान करने के साथ स्कूटी को सीज कर दिया गया है।