फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून पुलिस ने की मोबाइल की बड़ी रिकवरी, 252 लोगों को लौटाए 50 लाख से ज्यादा की कीमत के फोन

Mon, 02 Jan 2023 04:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने हाथों से लोगों को उनके खोए मोबाइल सौंपे। 252 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल लौटाए गए ।चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून पुलिस ने मोबाइल की बड़ी रिकवरी की है। उत्तराखंड सहित दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार के रहने वालों के फोन भी बरामद किए गए हैं। इन फोन की कीमत 50 लाख से ज्यादा है। पुलिस ने 252 लोगों को उनके खोए फोन लौटाए। इतने लंबे समय बाद अपने फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। 

विज्ञापन


सोमवार को डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने हाथों से लोगों को उनके खोए मोबाइल सौंपे। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय की एसओजी टीम और जिले की साइबर क्राइम सेल की ओर से संयुक्त रिकवरी की गई। चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Recruitment 2023:  नए साल में पुरानी भर्तियों के 208 पद और बढ़े, PCS मुख्य परीक्षा को लेकर पढ़ें ये अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम को दस हजार का इनाम दिया गया। इनामी शहबाज को यूपी के जिला बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चांदी की चैन भी बरामद हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें