फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन किए गए बरामद

Mon, 02 Jan 2023 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले दो भाइयों से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। दोनों प्रतिबंधित इन्जेक्शन मुरादाबाद यूपी से लाते थे और रुद्रपुर व ट्रांज़िट कैंप क्षेत्र में बेचते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। उनके पास से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्तों ने बताया कि वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद  से लेकर आते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिब्बल सिनेमा के सामने खाली मैदान रुद्रपुर से दो सगे भाई मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी मुरादाबाद निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर और नन्हे निवासी भूतबंगला रुद्रपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

ये भी पढ़ें...Landslide In Joshimath: धंस रही जमीनों ने बढ़ाई चिंता, मकानों में पड़ रही दरारें, सीएम ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके कब्जे से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद यूपी से लाते थ,  और रुद्रपुर व ट्रांज़िट कैंप क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें