फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून रेस में बच्चों-बुजुर्गों संग दृष्टिबाधितों ने भी लगाई दौड़, देखें किस वर्ग में कौन रहा अव्वल

Sun, 30 Jun 2019 02:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मानसून मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को थ्रिल जोन व एनआईईपीवीडी के सहयोग से दून मानसून रेस का आयोजन किया गया। रेस 10 व 5 किलोमीटर की थी। एनआईईपीवीडी के निदेशक नचिकेता राउत ने रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीजी पुलिस लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने भी धावकों का हौसला बढ़ाया। मानसून रन एनआईईपीवीडी से शुरू हुई और कैनाल रोड़ से हेलीपैड तक जाकर वापस वहीं पहुंची। 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर रन में 300 से अधिक उत्साही धावकों ने भाग लिया।

दून मानसून रन को 3 श्रेणियों में विभाजित किया गया जिसमे 10  किलोमीटर, 5  किलोमीटर और कपल व सोल मेट रन शामिल रहीं। इसमें महिला वर्ग की 5 किलोमीटर रन में सुप्रिया पाल ने पहला स्थान और समीक्षा ने दूसरा स्थान जबकि सोनिया पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, पुरुष वर्ग में ध्रुव ने पहला, संचित ने दूसरा स्थान और सौरव रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


इसी तरह पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर रन में जितेंद्र गुप्ता पहले, प्रणव और सुरेंद्र मलिक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में अर्का ने पहला स्थान, जबकि दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः रीता शर्मा और शालिनी अग्रवाल ने हासिल किया।

डीजी पुलिस लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। एनआईईपीवीडी से दृष्टिबाधित ने भी मानसून रन में भाग लिया। उनकी मदद के लिए उनके साथ-साथ रूट पर गाइड रनर्स ने भी दौड़ लगाई। संस्था की ओर से कंबाइंड रिजल्ट घोषित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें