फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून को मिली पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज की सौगात

Sat, 27 Aug 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम रावत और चिकिस्ता शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने किया लोकार्पण - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राजधानी के पहले और प्रदेश के तीसरे सरकारी मेडिकल कॉलेज का शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से अगले कुछ वर्षों में प्रदेश की जरूरत के अनुसार पर्याप्त डॉक्टर मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को भी एमसीआई की मान्यता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शनिवार को देहराखास स्थित दून मेडिकल कॉलेज परिसर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कॉलेज का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज भी 2018-19 तक शुरू करने की योजना है। भगवानपुर और कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। कलियर शरीफ में यूनानी मेडिकल कॉलेज और पाटी व गौचर में आयुष कॉलेज खोले जाने हैं। अक्टूबर तक तीन नए नर्सिंग कॉलेज काम करने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डॉक्टरों को सबसे अच्छी प्रमोशन और प्लेसमेंट सुविधा दे रही है। उसके बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों तक डॉक्टर पहुंचाने का अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग से दाईयों, एएनएम और आशा के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

मेयर बोले, हिटो पहाड़ अभियान से जुड़ें डॉक्टर

हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या के हिसाब से चिकित्सा संस्थानों की उपलब्धता के मामले में हमारी स्थिति काफी बेहतर है। मेयर विनोद चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिटो पहाड़ अभियान चला रखा है। अब वक्त आ गया कि डॉक्टर भी इस अभियान से जुड़कर पहाड़ों का रुख करें। संसदीय सचिव प्रो. जीतराम ने कहा कि पहाड़ों में चिकित्सक ना होने के चलते लोग पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव राजकुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश, सचिव चिकित्सा शिक्षा डी सेंथिल पांडियन, अपर सचिव पंकज पांडे, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, एसएसपी डा. सदानंद दाते, प्राचार्य डा. प्रदीप भारती गुप्ता, चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन

किसी की जबान पर नहीं आया हरक का जिक्र

हरक सिंह रावत - फोटो : file photo
मेडिकल कॉलेज लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिलान्यास से लेकर लोकार्पण तक में शामिल रहे लोगों को याद किया लेकिन पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत का किसी ने जिक्र तक नहीं किया। इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने सभी का आभार जताया है। सहयोग करने वालों में सभी लोग शामिल हैं। 

13 सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं
दून मेडिकल कॉलेज में 13 सितंबर से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होंगी। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि आठ सितंबर तक एडमिशन किए जाएंगे, जिसके बाद 13 सितंबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एडमिशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर होगी। कॉलेज में स्टेट कोटे के 128 और सेंट्रल कोटे के 22 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें