फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

Wed, 14 Sep 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
doon medical college
विज्ञापन
देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां गुरुवार 15 सितंबर से कक्षाएं चलनी है।
विज्ञापन


बुधवार को जब रिपोर्टिंग के लिए छात्र मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। कॉलेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल और कैंटीन की कोई व्यवस्था नहीं की थी।

अभिभावकों के विरोध जताने पर आनन-फानन में बेड, गद्दे, टेबल कुर्सियां और अन्य सामान मंगाए गए। छात्र-छात्राओं को आवंटित करने के बाद कमरों में सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की कमरों में ट्यूब लाइट और पंखे तक देर शाम तक लगाए गए। वहीं कमरों की खिड़कियों में जाली तक नहीं लगाई गई है।

कॉलेज में कमरों के बाहर जगह-जगह पानी जमा है और डेंगू व चिकनगुनिया का खतरा बना हुआ है। आलम यह है कि हॉस्टल की खिड़कियों को कागज़ चिपका कर बंद किया गया है। यह छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के नजरिये से भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें