तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया
स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज की गतिविधियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले मेडिकल छात्र भविष्य के डॉक्टर हैं। लिहाजा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, मेस में ताजा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया। इसके साथ ही मेस मेन्यु और छात्रों की पंसद के मुताबिक खाना देने के निर्देश दिए।
कॉलेज प्रशासन ने यूपी निर्माण निगम को जारी किया नोटिस
दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रावास में कई काम पूरे न होने पर उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को नोटिस जारी किया। छात्रावास वालीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट नहीं बना है। छात्रावास में ड्रेनेज सिस्टम और रंगरोगन का कार्य भी नहीं किया गया।