फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ठेकेदार’ बदला, फ्लाईओवर बनने का रास्ता साफ

Thu, 14 Nov 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी फ्लाईओवर के निर्माण का जिम्मा अब सीडीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग से अनुबंध होने के बाद कंपनी 25 नवंबर से कम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में याचिका हुई थी दाखिल
दरअसल आईएसबीटी फ्लाईओवर का ठेका जेंडर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। इसको लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। आरोप था कि सिर्फ एक ही कंपनी ने टेंडर डाला था और उसी को ठेका दे दिया गया।

जिसपर कोर्ट ने नए सिरे से टेंडर करने का आदेश दिया था। नई प्रक्रिया में 12 नवंबर को सीडीएस कंपनी का नाम फाइनल किया गया।

लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि अब इस मामले में कोई पेच नहीं है और 10 दिन में काम शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


कंपनी ने उठाया सामान
फ्लाईओवर का ठेका निरस्त होने के बाद जेंडर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने मौके से अपना सामान उठा लिया है। मौके पर मशीनें और कई टन सरिया रखा हुआ था। एक सितंबर से खुदाई का काम भी शुरू हो गया था।

बाईपास से जोड़ने को चाहिए 25 करोड़
लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग ने फ्लाईओवर को हरिद्वार बाईपास से जोड़ने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। इस काम पर 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें