फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी हड़ताल पर, नियमितीकरण समेत कई मांगों पर अड़े, व्यवस्थाएं प्रभावित

Mon, 10 Nov 2025 12:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दून अस्पताल में बड़ी संख्या में नर्स, फार्मासिस्ट, क्लर्क और सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो  गई है।

विज्ञापन
दून अस्पताल में मरीजों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल के 189 उपनल कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं।  इसमें चार कैडर के कर्मचारी शामिल हैं। अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी न हों इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बदला है। जानकारी के अनुसार नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए उपनल कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क और तीन फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। अस्पताल के क्लर्क की संख्या कम है, ऐसे में एक साथ 20 क्लर्क के हड़ताल पर जाने से बिलिंग और पंजीकरण की व्यवस्थाएं बिगड़ गई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: उच्च शिक्षा में अब AI सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में होंगे शामिल, विभाग ने किया रोडमैप तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े इसके लिए अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी इधर से उधर की गई है, लेकिन अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ है। ऐसे में उपनल कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें