फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Mon, 04 Sep 2023 03:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand weather Update: मसूरी में भी मेघ जमकर बरसे। मसूरी में बारिश से हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। 
विज्ञापन
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। राजधानी देहरादून में करीब एक हफ्ते बाद झमाझम बारिश हुई। वहीं, मसूरी में भी मेघ जमकर बरसे। मसूरी में बारिश से हल्का कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। 

विज्ञापन


Rishikesh News: रोमांच के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद

बागेश्वर में गोमती नही का जलस्तर बढ़ा

बागेश्वर के गरुड़  और कौसानी में शाम छह बजे बाद मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। गरुड़ और गोमती नही का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने बैजनाथ बैराज के सभी गेट खोल दिए हैं। 
विज्ञापन

देरी से विदा होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं। इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई।

अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें