फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादनः दून अस्पताल की लिफ्ट खराब, मरीज परेशान

Sat, 13 Feb 2021 10:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए भवन में लिफ्ट खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार ने शुक्रवार को इंजीनियर बुलाया। इससे मरीजों को डॉक्टर के कक्ष तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ी।

विज्ञापन


दरअसल, अस्पताल की नई बिल्डिंग में दो लिफ्ट हैं। इनमें एक चिकित्सकों व एक स्टाफ के लिए है। मरीजों के लिए बड़ी लिफ्ट नहीं होने से उन्हें भी इसी लिफ्ट से जाना पड़ता है। गुरुवार को दोनों ही लिफ्ट खराब हो गईं। गनीमत रही कि जब लिफ्ट खराब हुई तो उसमें कोई मरीज या स्टाफ नहीं था।

 

लिफ्ट खराब होने से पांच तलों पर मरीजों को सीढियों से जाना पड़ा। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ीं। शुक्रवार तक एक ही लिफ्ट ठीक हो पाई थी।


प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि तत्काल लिफ्ट को ठीक कराने के निर्देश दिए गए थे। लिफ्ट शनिवार तक ठीक हो जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरा ब्लॉक भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन एवं कार्यदायी संस्था से लगातार संवाद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें