I
Iदून अस्पताल का कैंसर विभाग इन दिनों तकनीकी और मानवीय संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। यहां वर्षों से दो पद रिक्त हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में वर्षों पूर्व एक रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन की तैनाती की गई थी, लेकिन अभी तक मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां सिर्फ सामान्य स्थिति में आने वाले मरीजों का ही उपचार मिल पा रहा है।I
Iकहने को तो राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय राजधानी का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन आज भी कई संसाधनों की कमी बनी हुई है। वर्ष 2022 में यहां पर कैंसर विभाग की शुरुआत की गई थी। इसमें एक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के साथ ही एक असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजीडेंट, मेडिकल फिजिसिस्ट और अन्य तकनीकी और मेडिकल स्टाफ की तैनाती होनी थी, लेकिन अस्पताल में सिर्फ एक प्राेफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की ही तैनाती हो सकी। इसके अलावा अभी तक कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी विभाग भी नहीं बन पाया है।I
Iयही कारण है कि सामान्य स्थिति में आने वाले मरीजों का ही उपचार हो पा रहा है। इससे मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में रेडियोथेरेपी के लिए एक आरटी टेक्नीशियन की तैनाती भी की गई थी, लेकिन अभी तक यहां पर आरटी मशीन नहीं लगाई गई है।
I
Iजनरल वार्ड में दी जा रही कीमोथेरेपीI
Iदून अस्पताल में वर्तमान में करीब 40 कैंसर पीड़ित मरीज उपचाराधीन हैं। इसके अलावा हर रोज कैंसर के पांच नए मरीज आते हैं। मरीजों को कीमोथेरेपी देने के लिए अस्पताल में करीब 15 बेड का जनरल वार्ड है। चिकित्सक के मुताबिक कीमोथेरेपी के लिए ऐसे वार्ड की आवश्यकता होती है, जिसमें आईसीयू जैसी सुविधाएं हों। कीमोथेरेपी के समय मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पैरामीटर पर नजर रखनी पड़ती है।I
Iअस्पताल में कैंसर विभाग में सिर्फ दो ही चिकित्सक हैं। मौजूदा संसाधनों के माध्यम से अधिक से अधिक कैंसर पीड़ित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। यहां कैंसर का मुख्य अस्पताल हर्रावाला में बनाया जाएगा।
- डॉ. आरएस बिष्ट
, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पतालI