Iश्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कॉरपोरेट डेस्क की शुरूआत की गई है। इससे मरीज घर से ही अपॉइनमेंट ले सकेंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया मरीज appointment.smihospital.com पर जाकर अपना अप्वाइंटमेंट बुक करवा सकेंगे। आज से इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसमें होम सैम्पल कलेक्शन और रेडियोलाॅजी जाॅचों के अपॉइंटमेंट को वरीयता क्रम में रखा गया है। मरीज बिना लाइन में लगे डाॅक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।I