फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : चैकअप और जांच की दूरी बढ़ा रही मरीजों की परेशानी 

Sat, 10 Aug 2019 03:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट , अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दून अस्पताल
विज्ञापन

दून अस्पताल में ओपीडी के लिए पहुंच रहे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। यहां इलाज के लिए मरीजों की चकरघिन्नी बनी हुई है। पर्चे बनाने से लेकर इलाज तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए दोनों ओपीडी ब्लॉक को अंडरपास से जोड़ने का प्रस्ताव था लेकिन उस पर कुछ नहीं हुआ। ऐसे में मरीजों की दिक्कत कम होती नजर नहीं आ रही है।  

विज्ञापन


पहले दून अस्पताल के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल बनने के बाद सुविधाएं बढ़ने का दावा किया जा रहा था, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुए। अब दून अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग के सामने दून अस्पताल चौराहे के पार दूसरा ओपीडी ब्लॉक बनाया गया है। इसमें दून अस्पताल से मनोरोग, बाल रोग, नाक कान गला, नेत्र रोग, चेस्ट एवं टीबी, दंत रोग और त्वचा रोग विशेषज्ञों की ओपीडी को शिफ्ट किया गया है।  

नई बिल्डिंग में चैकअप, पुरानी में जांच कराकर फिर नई में जाना 
मरीज पहले नए ब्लॉक की ओपीडी में डॉक्टर से चैकअप कराते हैं। उसके बाद पैथोलॉजी से लेकर एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और अन्य चिकित्सीय जांच के लिए सड़क पार कर पुरानी बिल्डिंग पहुंचना पड़ता है। वहां से फिर जांच कराकर दोबारा डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने नए ब्लॉक में जाना होता है। यह दूरी करीब 200 मीटर से अधिक होगी। बीच में यातायात की दृष्टि से अति व्यस्ततम दून चौक होने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारी के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं की भी बढ़ सकती है परेशानी
महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी को भी नए ब्लॉक में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अगर लेबल रूम, अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों की व्यवस्था नए ओपीडी ब्लॉक में नहीं की गई तो गर्भवती महिलाओं को चैकअप, जांच व प्रसव आदि के लिए चौराहा पार करना पड़ेगा। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा का कहना है कि प्रस्ताव है कि नए ब्लॉक में अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों की व्यवस्था भी की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें