I-दून अस्पताल के 200 उपनल कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
I
I-स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने में अस्पताल प्रबंधन के छूटे पसीनेI
I दून अस्पताल में अलग-अलग विभागों में तैनात करीब 200 उपनल कर्मचारियों के एक साथ अवकाश पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ी है। इसके चलते सोमवार को अस्पताल में एक भी नए जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए। इसके अलावा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिला है। अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल की सभी सेवाएं सुचारू रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।I
Iदून अस्पताल के करीब 200 उपनल कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसका सबसे अधिक असर दून अस्पताल के प्रशासनिक कार्यों पर देखने को मिला है। अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र केंद्र में तैनात कर्मचारी के हड़ताल में जाने से सोमवार को अस्पताल में एक भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए। सामान्य दिनों में अस्पताल के जन्म प्रमाणपत्र केंद्र में हर राेज करीब 70 लोग आते हैं। इनमें से करीब 20 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।
Iअस्पताल के अधिक संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने मरीजों की परेशानी न बढ़े इसके प्रयास किए गए हैं। अस्पताल के जन्म प्रमाण पत्र केंद्र में भी कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। बुधवार से सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी। II-डॉ. अनुराग अग्रवाल,
चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पतालI