फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में खुद ही बीमार हैं अस्पताल

Tue, 15 Jul 2014 03:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में लोग अपने मर्ज का इलाज कराने आते हैं। कहने को तो दून हॉस्पिटल उत्तराखंड का सबसे बड़ा और सुविधाओं के लिहाज से बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है।
विज्ञापन


अस्पताल को लगी यह बीमारियां
लेकिन लोगों की बीमारी सही करने वाला यह अस्पताल अक्सर ही बीमार रहता है। कभी डॉक्टरों की कमी की बीमारी, कभी एमआरआई मशीन खराब होने की बीमारी, कभी ईको मशीन खराब होने की बीमारी।

अब तो यहां मरीजों को मिलने वाली खाने की थाली में कमी की बीमारी हो गई है। अस्पताल में अपनी बीमारी का इलाज कराने आने वाले लोगों की तो अस्पताल की बीमारी देखकर और तबियत बिगड़ जाए।
विज्ञापन


इस अस्पताल के इलाज के लिए कई बार लोग बड़े डॉक्टरों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन ये बड़े डॉक्टर भी सिर्फ अस्पताल में राउंड मारकर चलते बनते हैं। अस्पताल की बीमारी ठीक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें