फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में डेंगू के रोगी की मौत

Sat, 21 Sep 2013 03:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल के आईसीयू में डेंगू के रोगी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात न्यूरो के दो और रोगी मर गए, लेकिन संबंधित महकमे में कोई हरकत नहीं हुई।
विज्ञापन


बीमारियां हों या नर्सों की हड़ताल स्वास्थ्य विभाग कुछ भी नहीं कर रहा है। डेंगू, स्क्रब टाइफस, निमोनिया, मिक्स्ड वायरल संक्रमण सरीखी बीमारियों की चपेट में आए रोगी या तो परेशान हैं या उनकी जान जा रही है। दून अस्पताल में दूसरे जिलों से रोगी रेफर होकर आते हैं, लेकिन यहां की व्यवस्था चौपट है।

पढ़ें, अब अपना ख्याल खुद ही रखिए

हरिद्वार के कृष्ण कुमार की बेटी 18 सितंबर को भर्ती हुई थी। 19 को रात 11.55 बजे उसकी मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती एक अज्ञात की भी रात 12.30 बजे मौत हो गई। उसके सिर पर गहरी चोट थी। इसी तरह मंडी चौक के रहने वाले राजकुमार (60) की मौत हो गई। उनके सिर पर चोट थी।
विज्ञापन


स्टाफ नर्सों की हड़ताल की वजह से इंटेंसिव केयर में रखे गए रोगियों की सही ढंग से देखरेख नहीं हो पा रही है। अनुभवी पैरा मेडिकल स्टाफ की जगह नौसिखिया इंटर्न को लगाया गया है। वे मरीजों की ढंग से केयर नहीं कर पा रहे हैं। यह स्थिति तब है जब नर्सें एक शिफ्ट में काम कर रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, अस्पताल छोड़कर भागने लगे मरीज

22 सितंबर से पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार और पूरे प्रदेश की हड़ताल पर क्या हाल होगा? दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डा. एलके गुसाईं का कहना है कि हड़ताल के मद्देनजर कुछ व्यवस्था कर दी गई थी। अब आगे की रणनीति बना रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें