फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के तहत दून-दिल्ली का रूट डायवर्ट

Tue, 04 Aug 2015 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून-दिल्ली मार्ग का यातायात डायवर्ट किया है।
विज्ञापन


अब रोडवेज बसें वाया पौंटा-करनाल होकर दिल्ली पहुंचेंगी। सोमवार को बसों का संचालन इसी रूट से किया गया। डायवर्जन से दिल्ली की दूरी और किराया बढ़ने से यात्री परेशान रहे। डायवर्जन प्लान शिवरात्रि तक लागू रहेगा।

श्रावण मास के पहले सोमवार से गोमुख, गंगोत्री और हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की तादाद बढ़ गई है। इस दिनों हरिद्वार, रुड़की में दिल्ली-दून राजमार्ग पूरी तरह से शिवमय हो गया है। जिस कारण उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का संचालन वाया पौंटा-करनाल से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


करनाल रूट से बसों का संचालन होने से दिल्ली की देहरादून से 68 किमी की दूरी बढ़ गई। निगम ने दूरी बढ़ने पर दून से दिल्ली तक का किराया भी बढ़ा दिया है। किराये में अलग-अलग बसों में 30 से 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

सोमवार को रूट डायवर्ट की जानकारी न होने के कारण यात्री घंटों देरी से गंतव्य तक पहुंचे। किराया बढ़ने का दर्द भी यात्रियों के चेहरे पर दिखाई दिया। आईएसबीटी से लगभग 150 बसें रोजाना दिल्ली के लिए रवाना होती हैं।

वाया सहारनपुर-शामली से नहीं हो पाया डायवर्जन
उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों की सोमवार को रूट को वाया सहारनपुर-शामली डायवर्ट करने को लेकर मीटिंग होनी थी। लोनी के पास मार्ग खराब होने और प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण रूट डायवर्ट करनाल मार्ग से ही करना पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व में कांवड़ यात्रा में सहारनपुर मार्ग से ही बसों का संचालन किया जाता रहा है। सहारनपुर मार्ग से संचालन होने से रोडवेज और यात्रियों को नुकसान नहीं होता था। इस बार करनाल से संचालन होने से रोडवेज को तो फटका लगेगा ही, यात्रियों पर भी किराए का बोझ बढे़गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें