इसके बाद ढलान की कटाई, मिट्टी को कॉम्पैक्ट और उसे कंक्रीट कर जाली या वनस्पतियों से सुरक्षित किया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू होकर काम आठ जून तक चलेगा।
मोहंड के पुराने मार्ग से भी गुजरेंगे वाहन
एलिवेटेड रोड पर काम के चलते एनएचएआई ने रूट भी डायवर्ट किया है। कुछ हिस्से तक दून की ओर से जाने वाले वाहन मोहंड के पुराने मार्ग से होकर निकाले जाएंगे। इसके अलावा दून की ओर आने वाले वाहनों को दूसरी लाइन से निकाला जाएगा। दिल्ली और सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को डाट काली टनल पार करने के बाद पुराने मार्ग से भेजा जाएगा। यहां से 1.3 किलोमीटर के बाद एलिवेटेड रोड से ही जाना होगा।