मारपीट के दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए, जिससे वह सड़क पर नग्न अवस्था में भागता दिखाई दिया। भीड़ ने युवकों की कार के शीशे भी तोड़ दिए, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।