फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सुपर लीग की नीलामी पूरी, जानिए सबसे महंगी टीम

Tue, 31 May 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड सुपर लीग - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड में 15 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाली उत्तराखंड सुपर लीग (यूएसएल) की 14 टीमों के लिए कुल 40 लोगों ने बोली लगाई। बोली में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नाजिया इजुइद्दीन ने छह लाख रुपये में देहरादून की टीम को सबसे अधिक पैसा देकर खरीदा। टीमों के मालिकाना हक के लिए दो लाख रुपये का बेस प्राइज रखा गया था।
विज्ञापन


यूएसएल के चेयरमैन वीरेंद्र रावत ने बताया कि नीलामी में अल्मोड़ा बुरांश को आकाशदीप ने चार लाख रुपये, बागेश्वर काफल को करन कैंतुरा ने तीन लाख रुपये, चमोली बुग्याल को आदेश चौहान ने तीन लाख रुपये, चंपावत हिल्स को प्रेम सिंह भंडारी ने तीन लाख रुपये, कॉर्बेट टाइगर्स को विकास शर्मा ने 4.5 लाख , दून कैपिटल रेंजर्स को नाजिया इजुइद्दीन ने छह लाख रुपये में खरीदा।

ये टीमें भी बिकीं
इसके अलावा हरिद्वार गंगे को रजनीश अग्रवाल ने 3.5 लाख, नैनीताल फुटबॉल क्लब लेक को डॉ. अभिषेक ने 2.5 लाख, पौड़ी प्लाटूंस को मधु पटवाल ने 2.5 लाख, पिथौरागढ़ पैंथर्स को यक्स एंटरप्राइजेज ने 2.5 लाख, रुद्रप्रयाग मोनाल को वीरेंद्र भंडारी ने तीन लाख रुपये, टिहरी लायंस को आदेश चौहान ने चार लाख रुपये, ऊधमसिंह नगर वारियर्स को मुंबई के सुनील अहिरे ने 2.5 लाख व उत्तरकाशी ग्लेशियर को प्रकाश पुरोहित ने 4.5 लाख रुपये देकर मालिकाना हक प्राप्त किया।
विज्ञापन


टीम की नीलामी में उत्तराखंड के अलावा मुंबई, गाजियाबाद आदि शहरों से खरीददार पहुंचे थे। राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में यूएसएल के चेयरमैन वीरेंद्र रावत, को-चेयरमैन देवेंद्र बुटोला, यूएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन उपाध्याय, डायरेक्टर अर्चना शर्मा, आर्गनाइजर सेक्रेट्री शंकर सागर, जिला फुटबॉल संघ के सचिव देवेंद्र बिष्ट, यूएसएफए के प्रतिनिधि मोइन खान, आदि मौजूद रहे।

टीम में जिले के छह खिलाड़ी रखना जरूरी
आइएसएल की तर्ज पर 15 जून से 15 जुलाई तक उत्तराखंड सुपर लीग फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड से कुल 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक जिले की टीम में उस जिले के छह खिलाड़ी अनिवार्य रूप से खेलेंगे, बाकी खिलाड़ी बाहर के रखे जा सकते हैं। खिलाड़ियों की नीलामी तीन व चार जून को करवाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें