देहरादून। छठवीं आईएलजी मान मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटसल टूर्नामेंट का खिताब तिब्बतन होम्स ने जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में तिब्बतन होम्स ने सेंट ज्यूड्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी है।
करामन स्कूल में हुए मुकाबले में पहले हॉफ से ही तिब्बतन होम्स ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पहले हॉफ में तेनजिंग तशेल ने तीसरे मिनट पर गोल दागा। तेनजिंग ने पांचवें व सातवें मिनट पर लगातार दूसरा व तीसरा गोल किया। चौथा गोल ताशी उलंग्याल ने 11 मिनट पर किया। जवाब में सेंट ज्यूड्स एक भी गोल न कर सकी।
दूसरे हाफ में ताशी उलंग्याल ने भी पांचवां गोल दागकर टीम के लिए कुल दो गोल किए। इस तरह तिब्बतन होम्स ने एकतरफा मुकाबला जीता। मुख्य अतिथि जुड गार्डनर बर्सर सेंट ज्यूड्स ने विजेता टीम तिब्बतन होम्स को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की।