खुशियों के त्योहार होली पर रंग में भंग न पड़ जाए। इसके लिए होली खेलते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें होली संभलकर खेलें। जहां तक हो सके केमिकल रंगों से परहेज करें। क्योंकि यह आपकी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
होली रंगों का त्योहार है। इसलिए यह संभव नहीं है कि होली खेली जाए और रंगों का इस्तेमाल न हो। लेकिन कौन सा रंग त्वचा के लिए सही है और कौन सा रंग आपकी होली के रंग में भंग डाल सकता है इसका जरूर ध्यान रखें।
हर्बल रंग से त्वचा और बालों आदि को कोई खतरा नहीं है। लेकिन बाजार में केमिकल रंगों की भरमार है। ऐसे में इन रंगों से बचकर रहे। चिकित्सक भी केमिकल रंगों से बचने की सलाह दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखें।