फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका खो-खो में रहा डोईवाला का दबदबा

विज्ञापन
जैन बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जैन बालिका इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में डोईवाला का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुषमा सिंह ने किया। सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में डोईवाला की टीम ने विकासनगर को 6-5 के अंतर से हरा खिताब कब्जाया। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में डोईवाला ने विकासनगर को 5-4 के अंतर से मात दी। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में डोईवाला ने ऋषिकेश को 7-5 और विकासगनर ने रायपुर को 12-6 के अंतर से हरा फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सब जूनियनर वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला डोईवाला और कालसी के के बीच खेला गया। जिसमें कालसी ने डोईवाला को 13-5 के अंतर से हरा फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल विकासनगर और ऋषिकेश के बीच खेला गया। जिसमें विकासनगर की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में कालसी की टीम ने विकासनगर को मात दे खिताब कब्जाया। इस अवसर पर मनोज रतूड़ी, कुंदन सिंह मटूड़ा, कुंवर सिंह राय, विजेंद्र रावत, निर्मला रावत, पूजा सिंह, जयचंद्र चौहान, एचडीएस रावत, ए रहमान, टेक सिंह राणा, शैलेंद्र, अजीत कुमार, विरेंद्र चौधरी, जेट सिंह चौहान, संजय गैरोला, परमजीत कौर, धनंजय घिल्ड़ियाल, रति रावत, चंडी प्रसाद नौटियाल, नरेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें