अस्पताल के कूड़ाघर बने परिसर में एक गाय हफ्तेभर से मरी पड़ी है, कुत्ते उसे नोंच-नोंच कर खा गए। लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में एक हफ्ते से मरी गाय सड़ रही है।
कुत्ते उसको नोचकर खा रहे हैं। जहां- तहां पॉलिथीन और नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। बावजूद इसके बेस अस्पताल प्रबंधन उदासीनता अपनाए हुए हैं। बेस अस्पताल की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है।
अस्पताल के आवासीय और अनावासीय परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। अस्पताल के दूसरे प्रवेश द्वार की बात करें, तो इसके बाईं ओर पॉलिथीन कचरे का ढेर लगा है। इससे महज 50 कदम आगे मेडिकल एप्रोच रोड की ओर भी पॉलिथीन कचारा फैला है।