फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को रात भर नोचने रहे कुत्ते

Mon, 04 Nov 2013 05:54 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लक्सर के शुगर मिल नाले के पास फेंके गए नवजात शिशु को जानवर रात भर नोचते रहे। लोक-लाज के डर से किसी मां ने रविवार रात को कपड़े में लपेटकर फेंक दिया था। सुबह शिशु का शव मिला तो हल्ला मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों में हड़कंप
सोमवार सुबह को शुगर मिल से सटे नाले के पास एक नवजात का शव पड़ा मिला। रात में जानवरों और सुबह को कुत्ते,चील-कव्वे उसे नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो वह सकते में आ गए। कुछ ही देर में नवजात का शव मिलने की खबर कस्बे में फैल गई और मौके पर काफी लोगों का जमावड़ा हो गया।

पुलिस मौके पर
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भान सिंह ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक नवजात शिशु को फेंकने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें