देहरादून में शनिवार को डॉग शो आयोजित हुआ। डॉग शो में पहुंचे आठ विदेशी जर्मन शेफर्ड पहुंचे थे। जर्मन शेफर्ड ने जलवा बिखेरा, लेकिन कुत्तों को दून की ठंड रास नहीं आई।
दून वैली कैनाल क्लब की ओर से पुलिस लाइन में डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के साथ ही यूपी, हरियाणा समेत 125 जर्मन शेफर्ड पहुंचे और प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। पहले दिन शो में आठ विदेशी जर्मन शेफर्ड भी शामिल हुए।
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित डॉग शो में पहले दिन जर्मन शेफर्ड का शो हुआ। इसमें कई राज्यों के लोग अपने-अपने जर्मन शेफर्ड को लेकर पहुंचे। शो में तीन महीने से चार साल तक के जर्मन शेफर्ड शामिल हुए और प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। प्रतीक गर्ग ने बताया कि दो दिवसीय डॉग शो के दूसरे दिन रविवार को देश के साथ विदेशों से भी 400 अलग-अलग प्रजाति के कुत्ते शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन 40 साल से इस शो को करा रहा है। इसके अलावा देवभूमि पेट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से निशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया।