फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची के शव को नोंच-नोंच कर आधा खा गया कुत्ता, देखने वालों की भी निकल पड़ी चीख

Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
newborn
विज्ञापन

बिंदाल पुल के नीचे मिले नवजात बच्ची के शव की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि बालावाला में एक और नवजात बच्ची का शव मिल गया। एक कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाए ले जा रहा था। लोगों ने उसे छुड़वाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


इधर, 72 घंटे बीतने के बाद कोतवाली क्षेत्र में मिले नवजात के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम एक कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाए ले जाता दिखा तो प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचा दिया।

एकत्र लोगों ने कुत्ते को घेर कर उसके मुंह से नवजात का शव छुड़वा लिया। सूचना पर बालावाला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि कुत्ता नवजात बच्ची के शव को कहां से उठाकर लाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नवजात का शव मिले 24 घंटे बीत गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई है। रायपुर इंस्पेक्टर हेमेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि कुत्ते ने नवजात के शव को बुरी तरह खा रखा था।

प्रथम दृष्टया शव एक-दो दिन की बच्ची का लग रहा है। फिलहाल शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बिंदाल पुल के नीचे बरामद हुए नवजात के शव के मामले में भी पुलिस ने अधिकारियों की फटकार के बाद मुकदमा दर्ज किया। उधर बिंदाल पुल के नीचे मिले नवजात के शव का 72 घंटे बीतने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम नहीं करा सकी है। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार को पीएम के बाद नवजात बच्ची की अंतिम क्रिया पूरी की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें