फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजोया जा रहा सर्राफा का सालों का इतिहास

Tue, 06 Jan 2015 03:05 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा मंडल अपने सैकड़ों सदस्यों को एक खास उपहार देने जा रहा है।
विज्ञापन


वह देहरादून में सर्राफा मंडल का 87 साल का इतिहास संजो रहा है। एक डाक्यूमेंट्री तैयार कराई जा रही है, जिसमें दून की बेहद पुरानी 1927 की ज्वेलरी की दुकान (झूला लाल की दुकान) भी दिखेगी। आने वाली 11 जनवरी को इस डाक्यूमेंट्री को रिलीज किया जाएगा।

डाक्यूमेंट्री तैयार करने की योजना
दून में सर्राफा मंडल की स्थापना 1927 में हुई थी, लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन 1944 में कराया गया। तब से अब तक की सर्राफा मंडल की यात्रा को सदस्यों के लिए यादगार बनाने के लिए यह डॉक्यूमेंट्री तैयार करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन


सर्राफा मंडल देहरादून के महासचिव सुनील मैसोन बताते हैं कि इस वक्त संगठन से तकरीबन 575 सदस्य जुड़े हैं। इस वक्त सभी को मोबाइल फोन, फेसबुक, व्हाट्स ऐप से संदेश भिजवाकर उनसे पुरानी कटिंग, आडियो, वीडियो मंगवाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें भी इस डॉक्यूमेंट्री में जगह मिल सके।

एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ आंदोलन भी दिखेगा
इस डॉक्यूमेंट्री में सर्राफा मंडल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन भी दिखेगा। एक्साइड ड्यूटी बढ़ाए जाने की मुखालतफ करते हुए सर्राफा मंडल, देहरादून केसदस्यों ने तकरीबन दो साल पहले 20-22 दिन तक लगातार धरना और प्रदर्शन किया था। दुकानें बंद रखी थीं।

11 को चुनाव, प्रत्याशियों के नाम गुप्त
आने वाली 11 जनवरी को सर्राफा मंडल, देहरादून के चुनाव भी हैं। संगठन के कुल पांच पदों में से दो के लिए केवल एक-एक नाम आया है, जबकि अन्य तीन पदों पर 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


चुनाव को किसी भी तरह की रुपए, पैसे की होड़ से बचाने के लिए प्रत्याशियों के नाम गुप्त रखे गए हैं। चुनाव वाले दिन ही दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। शाम को पांच बजे से सात बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें