फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रचार-प्रसार में अपनी फोटो नहीं लगा सकेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

-फोटो लगाने पर काउंसिल करेगा अनुशासनात्मक कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत डॉक्टर प्रचार-प्रसार में अपनी फोटो नहीं लगा सकेंगे। इस संबंध में काउंसिल की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर कुमार पांडे ने बताया कि भारतीय चिकित्सा परिषद के नियमों के आधार पर पंजीकृत डॉक्टर प्रसार प्रचार में अपनी फोटो नहीं लगा सकता है। कई बार यह देखा गया कि डॉक्टर प्रचार-प्रसार के लिए अपनी फोटो लगा रहे हैं। डॉक्टर अपना व क्लीनिक का नाम प्रचार-प्रसार में दे सकता है लेकिन फोटो प्रतिबंधित है। परिषद ने इस संबंध में सभी पंजीकृत डॉक्टरों को दिशानिर्देश दिए हैं। यदि किसी डॉक्टर की प्रचार प्रसार में फोटो लगाई जाती है तो उसके खिलाफ उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 2002 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें